कुलदीप-वंशिका का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन:सीएम, पूर्व सीएम, टीम इंडिया के कोच और खिलाड़ियों का जमावड़ा

लखनऊ में क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका का 17 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन रहा। होटल द सेंट्रम में हुए कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव तक शामिल हुए। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन तक शामिल हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ के कुलदीप ने पैर छुए तो पूर्व सीएम अखिलेश के कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका दोनों ने पैर छुए। योगी ने नवदंपती को ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के थैले वाला गिफ्ट दिया तो अखिलेश यादव कार्यक्रम में 1 घंटे 55 मिनट रुके। कोच गौतम गंभीर फोटोशूट के समय नवदंपती के बीच आ गए। इसका अहसास होते ही तुरंत साइड हो गए। साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ग्रैंड रिसेप्शन में समय से पहले पहुंचे। उन्होंने होटल के पूल के किनारे बैठ लखनऊ की हवा का लुत्फ उठाया। शिखर धवन अपनी नई आइरिश दुल्हन के साथ एयरपोर्ट पर कैजुअल ड्रेस में स्पॉट किए गए। दोनों ग्रे गॉगल्स में स्टनिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *