सीएम योगी आदित्यनाथ क्रिकेटर कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनकी पत्नी वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। योगी ने नवदंपती को बुके और उपहार भेंट किया। वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रिसेप्शन में 1 घंटे 55 मिनट रहे। अखिलेश के पैर कुलदीप और वंशिका दोनों ने छुए।