लुधियाना में थाना दुगरी क्षेत्र में घर में घुसकर एक आरोपी ने नाबालिग लड़की को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े उतरवाने की कोशिश की। घटना के वक्त घर में सिर्फ दो मासूम बच्चे मौजूद थे। पीड़ित पिता के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो उनकी 13 वर्षीय बेटी और 3 साल का बेटा सहमे हुए थे। बेटी के मुंह से खून निकल रहा था। चाकू दिखा पैंट उतारने की धमकी बेटी ने बताया कि एक युवक कमरे में घुस आया था और उसने चाकू दिखाकर उसे पेंट उतारने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान लड़की ने आरोपी को कहा कि उसके पिता आने वाले हैं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लगाया पास्को एक्ट पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद कलाम पुत्र अरमान, निवासी गली नंबर 10, थाना दुगरी क्षेत्र के रूप में की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी पर पुलिस ने 12 पोस्को एक्ट 115 (2), 351(2)351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।