पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई थी, लेकिन सोमवार को मौसम साफ रहने से एक ही दिन में दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है आज 7 जिलों में बारिश की संभावना, लेकिन कल यानी 19 मार्च से तीन दिन मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश होगी, तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, आज (बुधवार से) 7 जिले, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़), गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि आज चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच गया है, जबकि एक उसके पीछे चल रहा है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.5 किमी ऊंचाई पर हवा का चक्रवाती घुमाव अभी भी बना हुआ है। 15 शहरों में ऐसे बढ़ा तापमान राज्य के 15 शहरों का तापमान बढ़कर 25 से 30 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब में तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया । इसमें 9.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोट में तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ, जिसमें 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। चंडीगढ़ में 29.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, इसमें 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। इसी तरह पटियाला का तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । यह 3.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ा है। बलोवाल सौंखरी में तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें 8.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मोहाली का तापमान 28.4 डिग्री रहा है, इसमें केवल 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई। लुधियाना में तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, उसमें 6.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। होशियारपुर में तापमान 26.6 डिग्री, फिरोजपुर 26.2 डिग्री, गुरदासपुर 26.0 डिग्री, अबोहर 25.7 डिग्री और अमृतसर में 25.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तीन दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक, 18, 19 और 21 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, इसके बाद अगले 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आएगी और फिर उसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी।