अमृतसर में सर्च ऑपरेशन में घर से हथियार मिले:पंडोरी वड़ैच में सर्च ऑपरेशन चला, कारतूस, बुलेट और बांग्लादेशी लिफाफा भी बरामद

अमृतसर देहाती पुलिस ने पंडोरी वड़ैच गांव में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पंजाब सरकार के नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें पूरे गांव में घर-घर तलाशी ली गई। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को एक घर से महत्वपूर्ण सामग्री बरामद हुई। इसमें हथियार, कुछ कारतूस, एक मैगजीन, एक जीपीएस डिवाइस और एक बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है। आरोपी के खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज, पुलिस ने पहचान नहीं की उजागर पुलिस को एक बांग्लादेशी लिफाफा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। बरामद सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अपराधी के खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज हैं ओर भगोड़ा है। पुलिस ने उसकी पहचान जाहिर नहीं की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने की पूरे ऑपरेशन की निगरानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) ए.एस. राय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई ‘कासो’ (CASO – Cordon and Search Operation) के तहत की जा रही है। ADGP राय ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियानों में पहले अपराध के हॉटस्पॉट वाले इलाकों की पहचान की जाती है, जिसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर अचानक तलाशी अभियान चलाया जाता है। सर्च ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक जारी रहा, बरामद सामान की होगी गहन जांच ADGP राय के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि जहां भी संदिग्ध जानकारी मिलेगी, वहां छापेमारी की जाएगी। अब तक बरामद सामान की गहन जांच की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इस अभियान से भविष्य में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *