चंडीगढ़ में सबसे महंगा शराब ठेका पलसोरा का:12.27 करोड़ में बिका, 97 में से 84 ठेकों की नीलामी, 195 ठेकेदार हुए शामिल

चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में नई शराब नीति के तहत आज (गुरुवार को) को ई-टेंडर खोले गए। इसमें सबसे महंगा ठेका गांव पलसोरा का बिका है। इसकी बोली 16.71 करोड़ रुपए की लगी है, जबकि इसका रिजर्व प्राइस 11.41 करोड़ रुपए रखा गया था। दूसरी सबसे ऊंची बोली गांव धनास के ठेके की लगी। इसकी बोली 12.27 करोड़ रुपए रही, जबकि रिजर्व प्राइस 9.62 करोड़ रुपए था। तीसरे नंबर पर सेक्टर-61 का ठेका रहा, जिसकी रिजर्व प्राइस 8.21 करोड़ रुपए थी और बोली 11.52 करोड़ रुपए लगाई गई। 83 ठेकों की बोली से मिले 496.81 करोड़ रुपए चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बोली में कुल 97 ठेकों को रखा था, जिनमें से 84 ठेकों के लिए 195 लोगों की तरफ से बोली लगाई गई। 83 ठेकों की रिजर्व प्राइस 385.24 करोड़ रुपए थी। इसकी एवज में प्रशासन को 496.81 करोड़ रुपए मिले हैं, जो रिजर्व प्राइस से लगभग 29 प्रतिशत अधिक है। हालांकि एक ठेके की बोली में तकनीकी खामियां पाई गई है। 14 ठेकों की प्रक्रिया भी जल्द होगी शुरू बाकी 14 ठेकों के लिए भी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। विभाग को उम्मीद है कि इन 14 ठेकों की बोली से भी रिजर्व प्राइस से अधिक कीमत प्रशासन को मिलेगी। 10 लाइसेंस की रखी गई कैपिंग प्रशासन की तरफ से नई आबकारी नीति के अनुसार 10 लाइसेंस लेने की कैपिंग रखी गई है। इसमें कोई व्यक्ति, परिवार, कंपनी या फर्म को अधिकतम 10 लाइसेंस जारी किए जा सकेंगे, ताकि कोई भी फर्म कार्टेलाइजेशन न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *