फतेहाबाद में प्रेम-प्रसंग ने उजाड़ा कैंटर ड्राइवर का परिवार:पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी ने सिर पर मारी रॉड; दो मासूम हुए अनाथ

फतेहाबाद जिले के गांव भोडियाखेड़ा में प्रेम प्रसंग की वजह से एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। गांववासी जयवीर की हत्या की उसी की पत्नी ने साजिश रची। इसके बाद प्रेमी ने सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी। अब दोनों न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिए गए हैं। पिता की हत्या और मां के जेल जाने से अब दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। जयवीर और ममता के दो बच्चे हैं, जिनमें चार साल की बेटी और करीब डेढ़ साल का बेटा है। फिलहाल दोनों बच्चे अपनी दादी के पास रह रहे हैं। दरअसल, जयवीर की शादी करीब सात साल पहले ममता से हुई थी। इसी बीच दो साल पहले गांव मानावाली निवासी मनोज उर्फ वकील के साथ ममता के प्रेम संबंध बन गए। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। इसकी भनक जयवीर को करीब छह महीने पहले लग गई। इसलिए ममता और मनोज अपने बीच रोड़ा बने जयवीर को रास्ते से हटाने की सोचने लगे। इसी बीच 10 मार्च को मौका मिला। यूपी से कैंटर लेकर आ रहे जयवीर की ममता ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद अपने प्रेमी मनोज के साथ फोन पर बात कर पूरी प्लानिंग बनाई। दोनों लगातार मोबाइल फोन पर संपर्क में रहे। जयवीर की हत्या करने के बाद मनोज ने ममता को फोन कर कहा कि जयवीर को मार दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक जयवीर के मामा श्रवण की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जयवीर के पिता के निधन के बाद मायके आ गई मां ग्रामीणों के अनुसार, जयवीर के पिता खेताराम का काफी साल पहले निधन हो गया था। जयवीर का परिवार मूलरूप से हिसार जिले के गांव मिर्जापुर का रहने वाला है। जयवीर के पिता के निधन के बाद उसकी मां अपने मायके भोडियाखेड़ा में रहने लगी। जयवीर का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम राकेश है। जो अभी अविवाहित है। जानिए… जयवीर और मनोज कैसे मिले जानिए… कैसे किया था मर्डर दोनों प्रेमी न्यायिक हिरासत में भेजे-डीएसपी फतेहाबाद पुलिस के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते ममता और मनोज ने जयवीर को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। मनोज ने 10 मार्च की रात को जयवीर की हत्या की। पुलिस ने ममता और मनोज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *