नशे के खिलाफ पुलिस युवाओं को करेगी जागरूक:रामपुर के सराहन में नशा समिति की बैठक में फैसला, संवेदनशील स्थानों की होगी पहचान

शिमला पुलिस समाज में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस पंचायत स्तर पर लोगों, खासकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगी। इसी उद्देश्य से पुलिस चौकी सराहन में पंचायत स्तरीय नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की। ग्रामीणों से नशा निवारण अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान डीएसपी नरेश शर्मा ने प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से नशा निवारण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत किन्नू, शाहधार, सराहन और बौंडा से आए लोगों व प्रतिनिधियों के साथ नशे के खात्मे पर विचार-विमर्श किया। डीएसपी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) और इसके प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी होगी सुनिश्चित, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी और रोकथाम की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों और पुलिस गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। जनता के बीच बेहतर तालमेल और सूचनाओं का होगा आदान-प्रदान बैठक में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मौजूद लोगों ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस उपमंडल की पंचायत स्तर की नशा निवारण समिति की ऐसी अन्य बैठकें आगामी समय में भी आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *