जालंधर के शोहकोट में शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब बचाओ रैली की। इसमें अकाली दल के प्रधान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब का विकास नहीं किया। सुखबीर ने बॉर्डर की जमीनें लोगों के नाम करने, धुस्सी बांध बनाने, वर्ल्ड सिख यूनिवर्सिटी और गाय-भैंस खरीदने पर सब्सिडी दिए जाने जैसे चुनावी ऐलान किए। सुखबीर ने लोगों से पूछा कि हम सरकारें क्यों बनाते हैं? इसलिए बनाते हैं कि वह हमारे सूबे की तरक्की कराए, हमारी दुख-तकलीफ हल कराए, जिस-जिस चीज की जरूरत है, वह पूरी कराए। मैं देख रहा हूं, पिछले 60 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। 5 बार पंजाब में सीएम बनाए, लेकिन हर देन अकाली दल की है। आज तो बिजली फ्री मिल रही है, ये भी अकाली दल लेकर आया। हम वोट हर 5 साल में इसलिए डाल रहे हैं कि इसे हराना है। अगर अच्छी सरकार चुनने के लिए हम वोट डालते, तो आज पंजाब के हालात ऐसे नहीं होते। अगर आप ज्यादा लंबा न जां, अकेले पिछले 60 साल देख लें, पंजाबी सूबा 1966 में बना। आज तकरीबन 60 साल पूरे हो गए हैं। इन 60 सालों में किसकी कितने साल सरकार रही, किस पार्टी की आई, किसने क्या काम किया, इससे हमें पूरा तजुर्बा हो सकता है। इन 60 सालों का मैंने हिसाब जोड़ा है, 25 साल 5 मुख्यमंत्री कांग्रेस के आपने बनाए, आपने 22 साल बड़े बादल साहब को दिए। अब 5 साल के लिए आप को लेकर आए। क्या 60 साल की गिनती में अभी तक हमें पता नहीं लगा कि कौन से हमारे अपने हैं, कौन यहां लूटने आते हैं, कौन यहां तबाह करने आते हैं? कांग्रेस के राज में बनी एक भी चीज नहीं गिना सकते सुखबीर बादल ने कहा कि, अगर 60 सालों में देखोगे तो कांग्रेस से जैल सिंह मुख्यमंत्री, दरबारा सिंह, बेअंत सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह 2 बार, बीच में चन्नी, बीबी भट्ठल भी कुछ समय सीएम बनीं। मैं पूछना चाहता हूं कि एक चीज याद कर लो, इतने बड़े नाम हैं, क्या कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कोई मंडी बनाई, सड़क बनाई। आप एक चीज नहीं गिना सकते। मैं विधानसभा में भी यही सवाल पूछा था कोई कांग्रेसी जवाब नहीं दे पाया था। 25 साल पहले बिजली अकाली सरकार ने दी सुखबीर बादल ने कहा कि यहां सारा दोआबा बैठा है। दुनिया के कोने-कोने में आपके भाई-बहन, बच्चे, साथी हैं। पंजाब का क्या हाल होता था? अगर 25-30 साल पहले देखें, तब यहां बिजली नहीं आती थी। सड़कें टूटी थीं। हमारे बच्चे बाहर चले गए क्योंकि गर्मी लगती थी, मच्छर आते थे। डवलपमेंट नाम की कोई चीज नहीं थी। फिर बादल साहब आए, उन्हें आपने राज दिया। एक-एक करके आपकी मुश्किलें हल करने लग गए। याद करो बिजली की कितनी समस्या थी। आज आपके किसी के पास जनरेटर नहीं है, किसी के पास इन्वर्टर नहीं है। 24 घंटे बिजली आती है। वह बिजली पैदा करने वाला अकाली दल है। बच्चों को अब याद नहीं ट्यूबवैल कनेक्शन देने वाला कौन है सुखबीर बादल ने कहा कि, आज आप खेती करते हो। आप ट्यूबवेल से सिंचाई करते हो। उस खेती में जो ट्यूबवेल कनेक्शन मिला, कभी याद किया किसने दिया था? जो नए बच्चे हैं उन्हें पता ही नहीं कि ट्यूबवेल कनेक्शन देने वाला अकाली दल है और उसमें मुफ्त बिजली करने वाला अकाली दल है। अगर अकाली दल न होता, तो आपको लाख-लाख, डेढ़-डेढ़ लाख के बिल आने थे। जितनी नहरें, कस्सियां , पक्के खाल (नालियां), अंडरग्राउंड पाइप सिस्टम है सब अकाली दल की देन है। अब आपने देख लिया, पिछले 10 साल आपने अपनी फौज अकाली दल को कमजोर कर दिया और नुकसान किसका हुआ? पंजाब का हुआ, खालसा पंथ का हुआ। बच्चों के फ्यूचर के लिए तुजुर्बे करना छोड़ दो सुखबीर बादल ने कहा कि, मैं अब हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि बच्चों के फ्यूचर के लिए तजुर्बे करना छोड़ दो। दोआबा वालों, आपके सारे परिवार बाहर हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी बाहर जां? अब तो क्या हो गया कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड ने कह दिया है कि और वीजा नहीं देंगे। अगर उन्होंने बंद कर दिया तो हमारे बच्चों का अगला भविष्य कहां बनेगा? अपने देश में बनेगा, पंजाब में बनेगा। अगर पंजाब तगड़ा होगा, तभी हमारे बच्चे कामयाब होंगे। अगर तगड़ा करना है, तो आपको अपनी पार्टी को तगड़ा करना पड़ेगा। वर्ल्ड सिख स्किल यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा सुखबीर बादल ने कहा कि, मेरे मन में एक नक्शा है कि कैसे हम पंजाब को आगे लेकर जा सकते हैं। सबसे जरूरी है अपनी नौजवानी को पैरों पर खड़ा करना। वे खड़े होंगे तो आपको नौकरियां मिलेंगी। मैंने सारी बड़ी कंपनियों वालों से बात कर ली है। पंजाब में हम वर्ल्ड सिख स्किल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। हर जिले में एक स्किल सेंटर भी होगा। कम से कम एक लाख बच्चों को स्किल ट्रेनिंग हर साल दी जाएगी। भैंस खरीदने पर भी सब्सिडी दी जाएगी सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में किसानी है। बहुत से लोग पशुपालक हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जैसे कोई आपने एचएफ गाय या भैंस खरीदी और इसका रेट अगर 1 लाख रुपए है, तो 75 हजार की सब्सिडी सरकार देगी। हम चाहते हैं कि बच्चे खुद संभालें जिम्मेदारी। बड़े-बड़े टाटा-बिरला दूसरों को तो सब्सिडी दे देते हैं, पर गरीब को कुछ नहीं मिलती। हम गरीब से शुरू करेंगे। सुखबीद बादल में 5 पॉइंट में बताया वादों का ब्लूप्रिंट जानें सुखबीर बादल ने किस पर क्या बोला? कांग्रेस पर कहा- 25 साल सीएम बनाए, एक मंडी नहीं दी सुखबीर बादल ने कांग्रेस के 25 साल के शासन की स्टैपनी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को एक भी नई सड़क या मंडी नहीं दी। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गुटका साहिब की झूठी कसम खाकर किसानों का कर्ज माफ न करने और पंजाब को विकास में पीछे धकेलने का आरोप लगाया। आप पर बोले- दिल्ली से चल रही पंजाब सरकार सुखबीर बादल ने कहा कि आप को दिल्ली से चलाया जा रहा है। भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल केजरीवाल के आदेशों पर अंगूठा लगाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ नेताओं के संरक्षण में नशा बिक रहा है और वे विज्ञापन में निवेश का झूठा आंकड़ा पेश कर रहे हैं।