मोगा में पुलिस की टीम पर हमला:नशा तस्कर को पकड़ने पहुंची थी, 5 हमलावर गिरफ्तार, सैदेशाह वाला गांव में वारदात

मोगा जिले के थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अधीन गांव सैदेशाह वाला में नशा तस्करी के एक मामले में नामजद आरोपी विशाल सिंह को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हथियारबंद व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने हाल ही में गांव संघेड़ा निवासी बेअंत सिंह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में विशाल सिंह को नामजद किया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम पर किया हमला हवलदार लखवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ आरोपी विशाल सिंह को पकड़ने के लिए जब गांव सैदेशाह वाला पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी विशाल सिंह को वहां से भगा दिया। आरोपियों पर केस दर्ज फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने हवलदार लखवीर सिंह के बयानों के आधार पर विशाल सिंह, प्रिंस सिंह, धीरज सिंह उर्फ घोड़ी, शिंदर कौर, भोला सिंह, काला उर्फ गुरमीत सिंह, बूटा सिंह, चन्नो उर्फ चरणजीत कौर, ममता, रुपिंदर कौर और 8 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ये सभी आरोपी सैदेशाह वाला गांव के निवासी हैं। पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोला सिंह, काला उर्फ गुरमीत सिंह, बूटा सिंह, चन्नो उर्फ चरणजीत कौर और ममता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *