ईद पर्व पर कदवा पुलिस का फ्लैग मार्च:पंचायतों में शांति बनाए रखने की अपील

ईद पर्व से पहले कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की और शांति का संदेश दिया। यह फ्लैग मार्च थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश की देखरेख में निकाला गया। पुलिस टीम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों, चौक-चौराहों और प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च किया। कदवा पुलिस ने चौकी, कुम्हड़ी, कदवा, सोनाली और कंटिया सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों को ईद पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *