बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:पटना-मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली, गयाजी में दो लोगों की मौत

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को पटना समेत 15 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। इसके साथ ही 6 शहरों में ओले भी गिरे। पटना और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ धू-धूकर जल गई। वहीं, गयाजी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, बाकी 21 जिलों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है। तेज हवा और अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है। देखें मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… मौसम क्यों बदला, क्या है कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे का मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय ट्रफ लाइन है। साथ ही दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। यही कारण है कि अचानक बादल बन रहे है, जिससे आंधी-बारिश की संभावना बनी है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज भी मौसम बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम तापमान 32 से 34 के बीच रहने की संभावना है। गर्मी से कब तक राहत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में आंधी और बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे मौसम फिर समान्य होने लगेगा तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को फसलों की सुरक्षा और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *