अररिया में शुक्रवार रात आंधी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। फारबिसगंज के दरभंगिया टोला में घर की दीवार गिरने से 3 बच्चे घायल हुए। इसमें 5 साल के मुनाजिर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले, कोठीहाट में फूस का घर गिरने से 3 साल के शिवम कुमार की मौत हो गई थी। आंधी बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अररिया प्रखंड के जमुना में चल रहे महा विष्णु यज्ञ का पंडाल भी पूरी तरह ढह गया। आंधी से यहां BSNL का मोबाइल टावर भी गिर गया। एक स्कूटी और कार सवाल इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। अब जानिए वीडियो में क्या है 41 सेकेंड के वीडियो में तेज आंधी चलती दिख रही है। थोड़ी देर में एक स्कूटी सड़क से गुजरती है। स्कूटी के निकले ही मोबाइल टावर टूटकर सड़क पर गिरता है। उसके पीछे एक कार आती है। टावर को गिरता देख कार सवार तुरंत ब्रेक लगाता है। इसके बाद फिर तेज आंधी चलने लगती है। कार सवार अपनी गाड़ी पीछे की ओर करता है। लोगों के चिल्लाने की आवाज आती है। आंधी-बारिश से नुकसान की तस्वीरें… आंधी से फसलों को भी भारी नुकसान जिले में तेज आंधी से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मक्के और गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई है। कई खेतों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि हमने कर्ज लेकर खेती की थी। सोचा था कि फसल होने पर कर्जा दे देंगे। अब तो क्या होगा पता नहीं। अररिया जिला मुख्यालय के साथ-साथ फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज, जोकीहाट, सिकटी, पलासी और कुर्साकांटा प्रखंडों में केला, मक्का और गेहूं सहित अन्य खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो ग। अनुमान है कि किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है। सटीक आंकलन जांच के बाद ही हो पाएगा। आंधी के कारण अररिया-कुर्साकांटा मुख्य मार्ग पर कई बड़े पेड़ गिर गए, जिससे सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई। आवागमन घंटों बाधित रहा और कई वाहन फंस गए। स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कच्चे मकान भी टूटकर बिखर गए, जिससे गरीब परिवार बेघर हो गए।