12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत:मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी, नोएडा के गौर सिटी-2 की घटना

नोएडा में 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गया। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। घटना के समय बच्चा घर में अकेला था। उसकी मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। नीचे गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे की मां को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को देखकर मां बेहोश हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 (7th एवेन्यू) की है। कुर्सी पर चढ़कर नीचे झांक रहा था, तभी गिरा बच्चा
गौर सिटी-1 की 7th एवेन्यू सोसायटी के फ्लैट नंबर E-1237 में संजय पाल परिवार के साथ रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी मंजू पाल गृहिणी हैं।शुक्रवार दोपहर मंजू पाल बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थीं। उस समय छोटा बेटा सागनिक पाल घर में अकेला था। बताया जा रहा है कि सागनिक खेलते-खेलते बालकनी तक पहुंच गया। वहां रखी एक कुर्सी पर चढ़कर वह नीचे झांकने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। वह 12वीं मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे गिर गया। पड़ोसी बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे
बच्चे के गिरने की आवाज सुनते ही सोसायटी के लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत बच्चे को पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई थी। एसीपी बिसरख पवन कुमार ने बताया कि परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जुलाई 2025 से परिवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसी वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। ……………….
ये खबर भी पढ़िए-
काशी में BSC छात्र का आधी रात अंतिम संस्कार:हत्यारोपी दंबग, नाम में माफिया लगाता है; कॉलेज में हत्या का VIDEO सामने आया वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) कैंपस में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी छात्र मंजीत सिंह चौहान (21) को देर रात गिरफ्तार कर लिया। भागने की फिराक में उसका एक पैर टूट गया था। थाना शिवपुर में उसे लाकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, बीएचयू पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सूर्य के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता बार-बार जमीन पर बैठ जा रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालते, समझाते। लोग उनसे बार-बार बेटे के अंतिम दर्शन के लिए कहते, लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाते। काफी देर बाद उन्होंने बेटे को आखिरी बार देखा। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *