मंडी में पूर्व प्रधान ने “खूनी नहर” से युवक बचाया:बालक राम ने जान जोखिम में डाल पेश की मिसाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी के बल्ह क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक को बीएसएल परियोजना की नहर से सुरक्षित बचा लिया गया। दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान बालक राम कौशल ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक की जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दयारगी पंचायत के पास स्थित उस नहर की है, जिसे स्थानीय लोग “खूनी नहर” के नाम से जानते हैं। अचानक नहर में गिरा युवक, लोगों में अफरा-तफरी मची बताया गया कि एक युवक अचानक नहर में गिर गया और तेज धारा में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई भी उसे बचाने के लिए नहर में उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। पूर्व प्रधान बालक राम कौशल ने नहर में लगा दी छलांग, रस्सी के सहारे निकाला दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान बालक राम कौशल ने बिना किसी देरी के नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने बहते हुए युवक तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बालक राम कौशल नहर में कूदकर युवक तक पहुंचते हैं और फिर उसे रस्सी के सहारे बाहर निकालते हैं। लोगों का कहना है कि बालक राम की बहादुरी पर उन्हें गर्व है। पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं बालक राम स्थानीय लोगों के अनुसार, बालक राम कौशल इससे पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं। क्षेत्र में उन्हें “जीवन रक्षक” के नाम से जाना जाता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में बालक राम कौशल की बहादुरी की सराहना हो रही है। उनके इस साहसिक कदम को मानवता की एक और मिसाल बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *