लखनऊ में अवैध संबंधों में रोड़ा बनी सास की हत्या:बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मारा, घर का CCTV 2 घंटे तक बंद था

लखनऊ में अवैध संबंधों में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पोते ने जैसे महिला की लाश देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान सचिवालय से रिटायर्ड निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है। महिला घटना के समय घर पर अकेली थीं। सचिवालय से रिटायर्ड पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे-बहू और पोती के साथ रहती थीं। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। जबकि बहू ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। घटना शनिवार को निशातगंज इलाके की गली नंबर- 3 की है। 2 तस्वीरें देखिए… ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, ऊपर किराएदार रहते हैं निर्मला देवी निशातगंज गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहती थीं। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब चार बजे पोते ने दादी की लाश पड़ी देखी। इसकी सूचना फोन करके पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां घर के अंदर निर्मला का शव कमरे में पड़ा मिला। पोता बोला-बेहोश पड़ी थीं दादी निर्मला का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा पर तैनात है। वह किला स्थित पावर हाउस में ड्यूटी पर था। घटना के समय बहू रंजना और छोटी बेटी सान्वी घर पर थीं। सबसे बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। पोता आदित्य डिलीवरी बॉय का काम करता है। डिलीवरी देने गया था। वापस लौटा तो घर पर कोई नहीं मिला। अंदर गया तो देखा कि दादी का हाथ पैर बंधा है और वह बेहोश पड़ी हैं। इस पर उसने किरायेदार पिंटू मौर्य को आवाज दी। वो नीचे आया तो पिता त्रिदेश को कॉल करके बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में बहू रंजना आ गई। रंजना के हाव भाव ठीक न लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। CCTV 2 घंटे के लिए बंद मिला पुलिस को घर में लगा सीसीटीवी कैमरा दोपहर 2 से 4 बजे के बीच बंद मिला। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। जिसमें किरायेदार राजन शर्मा मकान से निकलकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घर के कैमरे भी ऑन हो गए। इस दौरान कोई भी अज्ञात व्यक्ति घर में नहीं गया। डॉग सूंघते हुए राजन के पास पहुंचा घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग सूंघते हुए सीधे घर से कुछ दूरी पर खड़े राजन के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर थाने भेजा। जहां उसने घटना करने की बात स्वीकार की। बहु के अवैध संबंधों में हुई हत्या पूछताछ में सामने आया कि राजन का रंजना से अवैध संबंध था। जिसका पूरा परिवार विरोध करता था। दोनों को कई बार रंगे हाथों पकड़ा गया था। परिवार में झगड़ा भी हुआ था। लेकिन रंजना उससे मिलना बंद नहीं कर रही थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद बुजुर्ग महिला ही घर में बचती थी। जो अक्सर दोनों का विरोध करती थी। इस बात से नाराज होकर बहू ने राजन के साथ मिलकर सास की हत्या का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद पुलिस पर नजर बनाए था हत्यारा बुजर्ग की हत्या में शामिल आरोपी राजन पास खड़े हो कर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस के आने के बाद लगातार उनके साथ घूमकर पुलिस की कार्रवाई देखता रहा। पुलिस के सामने भी आरोपियों को पकड़ने की बात कहता रहा। पुलिस टीम जब डॉग को लेकर के पहुंची तो एकदम से डॉग राजन के पास जाकर रुक गया। आसपास खड़े सभी लोग हक्का-बक्का हो गए। राजन डॉग को हड़काने लगा और भगाने लगा। इस पर पुलिस ने उसको पकड़ लिया। ………………………………. पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- नहीं मिलेगी रिहाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव को पैरोल पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। तीन बार विधायक रहे और बसपा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे यादव हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *