लुधियाना के लोहारा स्थित स्टार रोड इलाके में देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने से रोकने पर दबंगों ने एक युवक और उसके पिता पर तेजधार हथियारों (टोकों) से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे नाजुक हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है।पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। क्या था पूरा मामला पीड़ित बिक्रम सिंह ने बताया कि वह लोग रात को घर में खाना खा रहे थे की तभी बाहर से 4-5 युवक उसके घर के गेट के बाहर खड़े होकर करीब 15-20 मिनट से गंदी गालियां दे रहे थे। जब बिक्रम के पिता ने बाहर आकर उन्हें टोका और थोड़ा आगे जाकर खड़े होने को कहा तो युवक तैश में आ गए। हमलावर अपनी पैंट में टोके छिपाकर लाए थे। उन्होंने तुरंत हथियार निकाले और पिता-पुत्र पर टूट पड़े। इस दौरान एक हमलावर ने बिक्रम की पीठ पर दात से जोरदार वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। नशे में धुत थे हमलावर, दहशत फैलाना था मकसद बिक्रम के अनुसार हमलावर शराब या किसी अन्य नशे की लोत में थे। उनका मकसद सिर्फ इलाके में दहशत फैलाना था। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पिता-पुत्र उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आरोपी गाली-गलौज करते हुए उन्हें दूसरी तरफ ले जाते हैं और अचानक हमला कर देते हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावर उसी मोहल्ले के नहीं बल्कि वहां से करीब एक किलोमीटर दूर के रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे आरोपियों को पहले से जानते हैं और उनके घर का पता भी पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।