कानपुर में सपा विधायक हसन रूमी की चलती फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई। कार सवार 2 युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद कार सड़क पर 50 मीटर तक दौड़ती रही। स्थानीय लोगों ने घरों से पाइप लगाकर 15 मिनट में आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त विधायक कार में नहीं थे। हादसा शनिवार शाम को हुआ। आग से कार का अगला हिस्सा जल गया। पुलिस ने क्रेन से कार को सड़क से हटवाया। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया- घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर प्रतापगढ़ में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर, पैर में गोली मारी प्रतापगढ़ पुलिस और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही राजकुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विपिन सिंह के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में विपिन ने स्कूल में घुसकर टीचर की चेन छीनने की कोशिश की थी। पूछताछ में आरोपी ने चेन स्नैचिंग की घटना कबूल की। दरअसल, विपिन सिंह को गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर रात लीलापुर पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए ले गई थी। इस दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए तमंचे से पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। एनकाउंटर लीलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर के पास हुआ।पढ़ें पूरी खबर पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा- उनका आपराधिक इतिहास लंबा है। पैरोल देने के लिए कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। अंगद यादव दो अलग-अलग हत्या के मामलों में दोषी हैं। 1995 के लखनऊ हत्याकांड में सजा के खिलाफ उनकी अपील हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, 2015 में आजमगढ़ में एक वकील की हत्या के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। याचिका में उन्होंने उम्र (करीब 71 वर्ष), बीमारियों और पारिवारिक और कृषि कार्यों का हवाला देते हुए दो महीने की पैरोल मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…