चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन 39 की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। जहां फायरिंग हुई, उससे कुछ ही दूरी पर कम्युनिटी सेंटर में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यक्रम चल रहा था। वहां व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें उनकी समस्याएं सुनी जा रही थीं। हम खबर को अपडेट दे रहे हैं…