फरीदाबाद शहर में आज शहीद दिवस को लेकर एक मेगा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री रक्षा निखिल खड़से एवं हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा किया जाएगा। यात्रा केएल मेहता कॉलेज से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त होगी। देशभर में एक साथ आयोजन देशभर के 763 जिलों में एक साथ राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अब तक देशभर में 13 राष्ट्रीय स्तर, 108 राज्य स्तर और 1573 जिला स्तर की पदयात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 21 लाख से अधिक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस पदयात्रा में हजारों युवा हाथों में तिरंगा लेकर भाग लेंगे। यह पदयात्रा भारत के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को समर्पित है। सुबह 7 बजे शुरू होगी फरीदाबाद में यात्रा को लेकर 7 बजे शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस के द्वारा सुबह 6 बजे ही बीके चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक का मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पदयात्रा केएल मेहता कॉलेज से शुरू होकर डीसीपी एनआईटी कार्यालय के सामने से गुजरते हुए केसी रोड (केसी सिनेमा रोड) के रास्ते शहीद भगत सिंह चौक पर समाप्त होगी। पंजीकरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रतिभागियों के आगमन और पंजीकरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। अतिथियों के संबोधन के पश्चात पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान केसी रोड और आसपास के मार्गों का उपयोग करने से बचे तथा वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।