चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग:इलेक्ट्रिक की दुकान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने में जुटी

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस -2 में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई है। आग इतनी ज्यादा है कि मौके पर धुआं धुआं नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। वह आग को काबू करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की तरफ से हाइड्रोलिक मशीन को मौके पर बुलाया गया है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है ​कि इससे पहले भी यहां आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *