लखनऊ में एक्ट्रेस जया प्रदा ने भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से मुलाकात की। जया प्रदा रविवार शाम को अपर्णा के आवास पहुंचीं। अपर्णा ने माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें गले भी लगाया। बताया जा रहा कि दोनों के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव से पहले भाजपा आधी आबादी को साधने की कोशिश में जुट गई है। इसलिए जया प्रदा जैसी नेताओं को भाजपा फिर से सक्रिय कर सकती है। जय प्रदा रविवार को लखनऊ आई थीं। अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। सहारनपुर में मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने रोका तो फायरिंग की सहारनपुर में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का इशारा किया तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया है, जबकि दूसरे बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामला थाना मंडी क्षेत्र में रविवार रात का है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में कोडीन-कफ-सिरप कांड में 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वाराणसी में पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सारनाथ थाने में दर्ज हुए 18 दिसंबर 2025 की मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने महज 82 दिनों में कोर्ट में शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल सहित 10 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की है। जिसमें प्रयागराज और कानपुर के आरोपी भी हैं। इस मुकदमें में भोला जायसवाल सहित सभी जेल में बंद हैं। वहीं, इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुकी है। अलीगढ़ में मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार- नर्स भिड़े: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को पीटा, डॉक्टर हड़ताल पर गए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार और चिकित्सकीय स्टाफ आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ काम बंद कर बाहर आ गए। हंगामा करने लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे काम नहीं करेंगे। ट्रॉमा सेंटर में इलाज बंद होने पर मरीज दर्द से कराहने लगे। परिजन ने डॉक्टरों से काफी देर तक मिन्नतें की लेकिन उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद 10 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब जाकर उनकी जान बची। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल के लिए ले गई। हड़ताल अभी भी जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर