पिता की मौत से सदमा, बेटी की हार्टअटैक से मौत:बुलंदशहर में ड्यूटी पर जाते वक्त सांड टकरा गया था; एक घंटे के भीतर परिवार में 2 मौत

यूपी के बुलंदशहर में पिता की मौत की खबर सुनते ही नाबालिग बेटी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, लक्ष्मी नारायण रावल (55) नाईट ड्यूटी के लिए रविवार रात में घर से निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक से अचानक सांड टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक सहित कई फीट आगे सिर के बल जाकर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, पिता की मौत की सूचना जैसे ही बेटी तक पहुंची, उसे गहरा सदमा लगा और उसे हार्ट अटैक आ गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। साड़ से बाइक टकराने की घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर नरोरा थाना क्षेत्र की है। रावल, रामघाट गांव के रहने वाले थे। वह, डिबाई के मथुरिया इंटर कॉलेज में संविदा कर्मचारी थे। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… सिक्योरिटी ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे इंटर कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले रामघाट गांव के लक्ष्मी नारायण रावल रोजाना रात 9 बजे ड्यूटी पर जाते थे। उनकी पत्नी कृष्णा देवी 2005 और 2015 में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। रविवार रात करीब 9 बजे वह बाइक से नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकले। लगभग 10 किलोमीटर दूर नरोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे। रात करीब 10 बजे अचानक उनकी बाइक के सामने सांड आ गया। सांड से बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर सिर के बल दूर जा गिरे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत नरोरा एनएपीएस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटी को हार्ट अटैक अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को फोन पर जानकारी दी। जैसे ही लक्ष्मी नारायण की मौत की खबर उनकी 17 वर्षीय बेटी ममता को मिली, उसे गहरा सदमा लगा। देखते ही देखते उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। परिजन लेकर उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया- हार्ट अटैक आया है। तत्काल इलाज शुरू हुआ लेकिन देर रात करीब 12 बजे ममता की भी मौत हो गई। 6 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी ममता पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि परिवार में कुल छह बच्चे हैं। इनमें बेटे नेत्रपाल, जितेंद्र, बेटियां भावना और हेमलता की शादी हो चुकी है। ममता चौथे नंबर की संतान थी और घर पर ही रहती थी। परिवार का सबसे छोटा बेटा ललित है। नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया- सड़क हादसे में रामघाट गांव की पूर्व ग्राम प्रधान के पति की मौत हो गई थी। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बेटी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटनाएं हैं। पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… 70 साल के मौलाना ने किशोर से किया कुकर्म, VIDEO:पुलिस ने किया अरेस्ट; 11 साल के छात्र से ईद की रात की गंदी हरकत
मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना को 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मदरसे में सो रहे किशोर के साथ गंदी हरकत करते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर परिजन सन्न रह गए। इसके बाद किशोर से पूछताछ की तो मामला सामने आया। पीड़ित किशोर ने बताया- मौलाना उसे क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर जबरिया कुकर्म करता था। मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *