फाजिल्का की 8 पंचायतों को मिलेगी बड़ी सौगात:122 गांवों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल, 459 करोड़ की लागत से बना है प्रोजेक्ट

अबोहर में पंजाब सरकार द्वारा पतरेवाला में 459 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रोजेक्ट क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के शीघ्र शुरू होने से जिले के 122 गांवों और 15 ढाणियों के हजारों लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। हल्का इंचार्ज अरुण नारंग बोले-कई पंचायतों को मिलेगा लाभ आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने सोमवार को सीडफार्म में एक बैठक में सरपंचों और पंचों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए तेजी से काम कर रही है। अजीत नगर, सीडफार्म कच्चा व पक्का, कर्म नगर, ऊधम सिंह नगर, सराभा नगर और ढाणी कडाका सिंह सहित कई पंचायतों को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। सीडफार्म में एक विशाल जल भंडारण टैंक का निर्माण अरुण नारंग ने बताया कि सरकार ने सीडफार्म में एक विशाल जल भंडारण टैंक का निर्माण कराया है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इस टैंक में पतरेवाला प्रोजेक्ट से शुद्ध किया गया पानी संग्रहित किया जाएगा। इसके बाद, पाइपलाइन के माध्यम से यह पानी सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *