हरियाणा में PNG कनेक्शन धारकों को नहीं मिलेगी LPG:सरेंडर करना होगा कनेक्शन, सरकार की नई गाइडलाइन जारी; आपूर्ति भी तुरंत बंद करने के निर्देश

अमेरिका-इजराइल और इरान के बीच चल रही जंग से गैस को लेकर पैदा हुए हालात के बीच हरियाणा सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) गेस धारकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकेंगे और उन्हें तुरंत अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से इसे संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसमें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन क्षेत्रों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा PNG मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं, वहां घरेलू LPG की आपूर्ति तुरंत बंद कर दी जाए। सरकार की ओर से यह फैसला मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में राज्य में LPG और PNG की उपलब्धता की समीक्षा की गई और उन क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को PNG पर शिफ्ट करने की रणनीति पर चर्चा की गई, जहां PNG इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से मौजूद है। यहां पढ़िए सरकार की ओर से जारी लेटर के मेन प्वाइंट… 1. PNG होने पर LPG नहीं रख सकेंगे: जिन उपभोक्ताओं के घर में PNG कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें घरेलू LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।
2. LPG रीफिल भी नहीं मिलेगा: PNG कनेक्शन होने के बाद कोई भी उपभोक्ता सरकारी तेल कंपनियों या डिस्ट्रीब्यूटर से LPG सिलेंडर का रीफिल नहीं ले सकेगा।
3. मीटर लगते ही LPG सप्लाई बंद: जहां PNG मीटर पहले से इंस्टॉल हो चुके हैं, वहां घरेलू LPG की आपूर्ति तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
4. प्रशासन को सख्त अनुपालन के आदेश: जिला उपायुक्तों और संबंधित विभागों को PNG कनेक्टिविटी से जुड़े सभी अनुमति मामलों को जल्द निपटाने और आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। PM की मीटिंग के बाद राज्य सरकार ने लिया फैसला दरअसल, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की कमेटी (CCS) की मीटिंग बुलाई गई थी। इस मीटिंग में हरियाणा सहित दूसरे राज्यों में चल रही गैस की किल्लत को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस का स्टॉक और कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। देश के पास पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र की नई गाइडलाइन को फॉलो करे और गैस सप्लाई की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसी हफ्ते से शुरू होगी कमॅर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई इसके अलावा हरियाणा में अब रेस्तरां, ढाबा तथा कैंटीन संचालकों को इसी हफ्ते से कमर्शियल सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा। पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के सचिव की और से जारी निर्देश पर LPG सप्लायर कंपनियों ने सिलिंडर वितरण करने की गाइडलाइन तय कर ली है। बताया जा रहा है आज से कंपनी अधिकारी एजेंसी संचालकों से बात कर उन्हें कमर्शियल सिलिंडर वितरण करने की रूपरेखा बता देंगे। इसके बाद एक दो दिन में ही कॉमर्शियल सिलेंडर से चल रही दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी। 5 किलो के सिलेंडर कल से एजेंसी पर मिलेंगे केंद्र के निर्देश पर हरियाणा सरकार अब गैस सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गई है। गैस प्लांटों से एजेंसी के गोदाम तक मंगलवार से सिलेंडर पहुंचने लगेंगे। मंगलवार से गैस रिफिल करने वाले प्लांटों से सिलेंडर एजेंसी के पास पहुंचने का सिलसिला पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने बताया कि बाहर से आ काम करने वाले लोगों का भी ध्यान रखने का कहा गया है। उन्हें पांच किलो का कमर्शियल सिलेंडर एजेंसी से मिलेगा। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG एटीएम:बिना वेटिंग के सिर्फ 2 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर, 24 घंटे सेवा उपलब्ध हरियाणा के गुरुग्राम के भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने देश का पहला ‘LPG ATM’ यानि गैस वेंडिंग मशीन शुरू की है। इसे ‘भारत गैस इंस्टा LPG’ नाम दिया गया है। यह पहला स्वचालित सिस्टम है, जो 24 घंटे खुला रहता है। इसमें आपकों 2 से 3 मिनट में ही सिलेंडर उपलब्थ हो जाता है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *