कानपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लाइन:लोग बोले- ओटीपी आने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर; रेस्टोरेंट के मेन्यू में कटौती

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। कानपुर में मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लोग लाइनों में लग गए हैं। लाइन में लगे लोगों का कहना है कि ओटीपी आने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसी पर पहुंचने पर कहा जाता है कि आपकी बुकिंग नहीं है। राजापुरवा की रहने वाली मंजू साहू ने बताया- हमारे घर में सिलेंडर नहीं है। हम बहुत परेशान हैं। छोटे-छोटे बच्चे भूखे दिन गुजार रहे हैं। हम लोग सिलेंडर लेने के लिए जाते हैं, तो भगा दिया जाता है। एजेंसी वाले कहते है- पहले KYC करवाओ। अगर KYC नहीं होगी तो बताओ क्या हमारे बच्चे भूखे रहेंगे। राधा बताती हैं- हम लोग धूप में परेशान हो रहे हैं। पहले घरों में जाकर चूल्हा, बर्तन करो। उसके बाद घर में आकर चूल्हे पर खाना बनाओ। क्योंकि हम लोगों को सिलेंडर मिल नहीं रहा है। एजेंसी वाले कहते हैं कि अभी गाड़ी नहीं आई है। हम लोग भोर में 3 बजे से लाइन में लग जाते हैं, आज ड्यूटी नहीं गए, तब तो तबीयत खराब हो गई है। सिलेंडर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *