मंडी में पुलिस ने पकड़ा कुल्लू का नशा तस्कर:तलाशी में करीब 2 किलो चरस बरामद हुई; बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश में मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। औट थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद की। 23 मार्च 2026 को औट थाना पुलिस टीम इलाके में विशेष नाकाबंदी और जांच कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू जिले के निवासी मनोज कुमार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.890 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर की गई गिरफ्तारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मंडी जिले के औट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से है या नहीं। गिरफ्तार आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड हासिल कर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। एसपी मंडी ने दी जानकारी एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी ने यह भी कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *