गढ़दीवाला के जैन कॉलोनी में सोमवार रात करीब 10 बजे एक व्यापारी के घर के मुख्य गेट पर गोलीबारी हुई। दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। रेडीमेड कपड़ों की दुकान के मालिक हैं चंद्र किशोर चंद्र किशोर उर्फ घुग्गा, जो गढ़दीवाला के गांधी चौक में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान के मालिक हैं, ने इस संबंध में गढ़दीवाला थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं रंगदारी का मामला ताे नहीं है। पुलिस खंगाल रही इलाके के सीसीटीवी फुटेज गढ़दीवाला के थाना प्रभारी एस.आई. सतपाल ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने घर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। घटना के कारण की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने यह भी बताया कि इस घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक सामने नहीं आया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही आराेिपयाें काे िगरफ्तार कर लिया जाएगा।