गाजियाबाद में अफेयर से नाराज पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 12 बजे वारदात के बाद आरोपी कमरे में दोनों की लाश छोड़कर फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अंदर गई तो कमरे में पत्नी शबनम (36) की लाश फर्श पर पड़ी थी। थोड़ी दूरी पर बॉयफ्रेंड फहीम (32) खून से लथपथ पड़ा था। घटना ट्रोनिका सिटी की है। पुलिस आरोपी पति राशिद (38) की तलाश कर रही है। दो साल से पत्नी का अफेयर चल रहा था
पड़ोसी ने बताया कि शबनम का पति राशिद लकड़ी का काम करता है। फहीम राशिद के साथ काम करता था। दो साल से फहीम का राशिद के घर आना-जाना था। इसी दौरान फहीम का शबनम से अफेयर हो गया। कुछ दिन पहले राशिद को इसकी जानकारी हो गई थी। इसे लेकर शबनम और फहीम से राशिद का झगड़ा हुआ था। इसके बाद फहीम ने घर आना बंद कर दिया था। पति ने फोन कर फहीम को बुलाया, फिर हत्या की
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सोमवार रात राशिद ने फोन कर फहीम को अपने घर बुलाया। इसके बाद पत्नी और फहीम का राशिद से झगड़ा हुआ। राशिद ने घर में छिपाकर रखी पिस्टल से पहले पत्नी और फिर फहीम को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पड़ोसी युवक ने फोन कर पुलिस बुलाई
एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे डायल-112 पर एक युवक का फोन आया। उसने बताया कि उसके मकान के सामने शबनम नाम की महिला रहती है और उसके घर से झगड़े व फायरिंग की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। सोफा खून से सना था और दोनों के शव पड़े थे। पुलिस को आशंका है कि महिला सोफे पर बैठी थी, तभी पति ने गोली मारकर उसकी हत्या की। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। शबनम के 7 बच्चे थे, 6 दूसरे मकान में थे
पड़ोसियों के अनुसार, राशिद और शबनम के 7 बच्चे हैं। राशिद ने कुछ समय पहले नया मकान बनवाया था, जिसमें वह पत्नी के साथ रहता था। दूसरा मकान थोड़ी दूरी पर है। हत्या नए मकान में हुई। जिस समय वारदात हुई, उस वक्त घर में केवल एक बेटा था, जबकि बाकी 6 बच्चे दूसरे मकान में थे। सभी बच्चे छोटे हैं। ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…