रिश्तेदारी में जा रहे पिता-3 पुत्रियों की हादसे में मौत:हिसार में पिकअप से टकराई बाइक, मां गंभीर घायल; बच्चियों की उम्र 1-6 साल के बीच

हरियाणा के हिसार में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बाइक सवार व्यक्ति और उसकी तीन बेटियां शामिल है, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल है। ये पांचों सदस्य बाइक पर सवार होकर गांव प्रभुवाला किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव गैबीपुर के पास सामने से आ रही पिकअप से इनकी बाइक की टक्कर हुई। हादसके बाद आसपास के लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। बेटियों की उम्र करीब 6 वर्ष, 4 वर्ष और डेढ़ वर्ष है। मंगलवार को चारों मृतकों का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सड़क हादसे के बाद की 2 तस्वीरें… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… हादसे के बाद मौके पर खड़े दोनों वाहन… बरवाला और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रखवाए शव घटना के बाद मृतकों मुकेश और उसकी 2 बेटियों के शव बरवाला के सरकारी अस्पताल में रखवाए गए हैं। डेढ़ वर्षीय दीक्षा का शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *