लेडी NGO मेंबर की बीच सड़क पिटाई,VIDEO:सिर पर लाठी बरसाई, कॉलोनी की महिलाओं ने घेरा; फरीदाबाद में कुत्ते को पीटने का विरोध किया था

फरीदाबाद की एक कॉलोनी में पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) NGO की महिला सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की गई। आरोपियों ने महिलाओं को सड़क पर गिराकर लाठी डंडे बरसाए। बीच बचाव करने आए एक फीमेल मेंबर के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। NGO मेंबर्स का कहना है कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार दिया था। इसी सिलसिले में कॉलोनी आए थे, लेकिन आरोपियों ने टोकने पर उनके ऊपर भी हमला कर दिया। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें एक युवक लाठी लेकर कुछ लोगों को लाठी मारता दिख रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की मॉनीटरिंग की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… कॉलोनी निवासी बोले- कुत्ते ने बच्चों को काटा मामले में स्थानीय निवासी गुड्डू ने बताया कि कुत्ते ने कॉलोनी में कई बच्चों को काट लिया था। कुत्ते कॉलोनी में आने वाले लोगों पर भी हमला कर देता था। पहले मामला शांत हो गया था, लेकिन बाद में NGO के कुछ लोग वहां पहुंच गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। NGO मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दी सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज ने बताया कि कॉलोनी के लोगों की ओर से एनजीओ मेंबर हर्षिता और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। मारपीट में हर्षिता के एक साथी को सिर में चोट लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी एनजीओ की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हर्षिता या उनके साथियों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *