हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में निश्शुल्क पढ़ाई के लिए चिराग योजना के तहत 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिस स्कूल में ज्यादा आवेदन होंगे, वहां का फैसला 1 से 5 अप्रैल के बीच ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। योजना का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा, जो इस साल सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। प्रदेश भर के 1108 प्राइवेट स्कूलों में 47 हजार सीटों का ब्यौरा दिया है। जिन्हें शिक्षा विभाग की चिराग योजना के तहत रिजर्व किया गया है। रिजर्व सीटों पर कक्षा 6 से 12वीं तक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्टूडेंट को दाखिला मिलेगा। विभाग इसके लिए पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। खास बात यह है कि छात्र केवल उसी ब्लॉक के प्राइवेट स्कूल में दाखिले के लिए पात्र होंगे, जिसमें वे फिलहाल पढ़ रहे हैं। हालांकि वे एक ही खंड के एक से अधिक स्कूलों में एडिमशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर मिलेगी सूचना हरियाणा के सभी प्राइवेट स्कूलों को अपने यहां रिक्त सीटों की संख्या को नोटिस बोर्ड पर लगाना होगा। वहीं स्कूलों को निर्देशित किया है कि एक से 15 अप्रैल के बीच दाखिला प्रक्रिया को सम्पन्न किया जाए तथा सफल छात्रों की सूची स्कूल नोटिस बोर्ड पर लगाएं। निर्धारित तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 16 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। DEO तय करेंगे मनोनीत सदस्य जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित विद्यालयों में विभागीय मनोनीत सदस्य नियुक्त करेंगे। जिसके लिए वह विद्यालय के नजदीक के खंड शिक्षा अधिकारी /सरकारी विद्यालय के किसी प्राचार्य / मुख्याध्यापक /पीजीटी / अध्यापक में से किसी एक को नियुक्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए जरूरी दस्तावेज