मोहाली सेक्टर-116 में बिजली कटौती से लोग परेशान:जनजीवन प्रभावित, निवासियों ने प्रशासन पर उठाए सवाल; पावरकॉम के खिलाफ बढ़ा रोष

मोहाली के सेक्टर 116 में बिजली के 12-13 घंटे की कटौती लग रही है। जहां एक ओर सरकार हर घर को मुफ्त बिजली देने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस सेक्टर के लोग पिछले कई दिनों सेक्टर 116 में बिजली संकट अब कोई अस्थायी समस्या नहीं, बल्कि एक परमानेंट बन चुकी है। रोजाना 12 से 13 घंटे तक लगने वाले कटों ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बिना बिजली के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ गई है। पानी की सप्लाई से लेकर रसोई के कामों तक, सब कुछ बिजली के कारण प्रभावित है। पावरकॉम (PSPCL) के खिलाफ रोष स्थानीय निवासियों गिरीश जुनेजा, श्रुति, सुखविंदर, सहजल और रोहित ने बताया कि लोगों में प्रशासन और पावरकॉम (PSPCL) के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर बार उन्हें केवल “जल्द ठीक हो जाएगा” का जवाब मिला है। जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। पंजाब सरकार की मुफ्त बिजली योजना को लेकर अब लोग खुलकर तंज कस रहे हैं। सेक्टर के निवासियों का कहना है कि सरकार विज्ञापनों में तो जीरो बिल की बात करती है, लेकिन असलियत में लोगों को घंटों बिना बिजली के तड़पना पड़ रहा है। बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर इतने लंबे कट क्यों लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *