पार्षद रोहित सिक्का ने मेयर पर आरोप लगाए

लुधियाना| नगर निगम के बजट को लेकर वार्ड 66 हैबोवाल के पार्षद व विपक्ष के उप-नेता रोहित सिक्का ने मेयर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यह दावा झूठा है कि बजट पर किसी ने सवाल नहीं उठाया, क्योंकि विपक्षी पार्षदों ने सदन में बजट का कड़ा विरोध किया और शहरवासियों के अधिकारों के लिए नारेबाजी की। सिक्का ने बजट को लौटू टोला करार देते हुए कहा कि इसे बिना पर्याप्त चर्चा के मात्र तीन मिनट में पारित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विरोध के बाद गुरु नानक भवन के बाहर भी प्रदर्शन हुआ और इस मुद्दे को जनता तक ले जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *