भास्कर न्यूज | लुधियाना गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर एप्लीकेशंस(पीजीडीसीए ) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा नतीजों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। जारी रिजल्ट में मनप्रीत कौर ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया, जो उनकी शानदार अकादमिक काबिलियत को दिखाता है। इस उपलब्धि में एक और नाम जुड़ा साक्षी मित्तल का, जिन्होंने यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान हासिल किया है। यह कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और भी मजबूती से उजागर करता है। कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन लता और फैकल्टी सदस्यों ने छात्राओं को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत व लगन की सराहना की।