कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग ने पड़ोसी के खेत में लगाया फंदा:परिजनों ने शव नीचे उतार अस्पताल पहुंचाया; मानसिक रूप से परेशान था

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में बुजुर्ग व्यक्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त खेत में कोई मौजूद नहीं था। शाम को खेत का मालिक मौके पर पहुंचा, तो उसने मामले की सूचना परिवार तक पहुंचाई। परिवार ने बुजुर्ग को नीचे उतार कर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 60 वर्षीय बाल मुकुंद पुत्र मामराज निवासी स्योंसर गांव के रूप में हुई। बाल मुकुंद मेहनत-मजदूरी का काम करता था। परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। उधर, सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल इकट्‌ठे करवाए। अचानक घर से चले गए अजय कुमार निवासी स्योंसर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाल मुकुंद कई दिनों से परेशान चल रहे थे। अचानक उसे पिता घर से कहीं चले गए। बाद में उनको सूचना मिली कि उसके पिता ने गांव के विकास कुमार के खेत में जाकर फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उनको नीचे उतार लिया। किसी पर कोई शक नहीं अजय ने पुलिस के सामने किसी पर कोई शक नहीं जताया। यह सब कुछ अचानक से हो गया। उधर, गुमथला गढू चौकी पुलिस ने बेटे के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *