मोगा में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक बरामद, एक पर पहले से दर्ज हैं केस, तरनतारन के रहने वाले

मोगा पुलिस ने लूटपाट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को रात करीब 9:45 बजे नई दाना मंडी, मोगा में महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मुकदमा नंबर 65 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान सहायक थाना प्रभारी जगविंदर सिंह को सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीर खान उर्फ सूरज नाथ और मंगा नाथ उर्फ मंगू के रूप में हुई है। ये दोनों तरनतारन के मुरादपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की हीरो बाइक भी बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अमीर खान के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। हालांकि, दूसरे आरोपी मंगा नाथ का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके। मोगा पुलिस ने बताया कि अपराध के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *