लॉकडाउन की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें:फाजिल्का में लोगों ने कैन और डब्बे भरवाए, संचालक बोले-ईंधन की कमी नहीं

फाजिल्का जिले के जलालाबाद में अफवाह फैला दी गई कि लॉकडाउन लग सकता है । जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की कतारें लग गई है । शहर के चौधरी फिलिंग स्टेशन से पर लोग अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारों में लगे दिखे। इतना ही नहीं ड्रमो और बोलतों में भी लोग पेट्रोल डीजल का स्टॉक करने लगे। लोगों का कहना है कि पहले ही गैस सिलेंडर को लेकर परेशानियों का साहमना करना पड़ रहा है । ऊपर से पेट्रोल और डीजल की दिक्कत न आ जाए इसलिए वह एक दूसरे को देख पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे है।
पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइनें लगी जबकि उधर पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। पेट्रोल और डीजल का कंपनी के पास भरपूर स्टॉक है । जानकारी देते हुए चौधरी फिलिंग स्टेशन के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइनें लगी रही। लोग वाहनों में पेट्रोल और ड्रमों में डीजल डलवाने के लिए आ रहे है । लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील उन्होंने कहा कि ईरान इजरायल युद्ध को लेकर लोगों ने भय का माहौल है कि बाद में तेल नहीं मिलेगा । लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। पेट्रोल और डीजल को स्टॉक नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा कि उनके पास स्टॉक की कमी नहीं है । इसलिए लोग बेवजह अफवाह न फैलाए । लाकडाउन लगने की उड़ी अफवाह पेट्रोल पंप पर बाइक ने डीजल डलवाने के लिए पहुंचे रमन कुमार, भारत ने बताया कि उन्हें पता चला है कि लाकडाउन लग रहा है। जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर बहुत ज्यादा भीड़ लगी हुई है । और एक दूसरे को देख वह अपने वाहनों ने पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए पहुंच रहे है । एक दूसरे को देखकर पहुंचे वहीं कुछ लोग ये कहते नजर आए कि अगर लॉकडाउन हो गया तो सब कुछ बंद हो जाएगा । पेट्रोल और डीजल किस काम आएंगे। लेकिन बेवजह लोग एक दूसरे को देखदेखी पेट्रोल पंप पर पहुंच भीड़ का हिस्सा बन रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *