फरीदाबाद में दो पक्षों में हुए झगड़े में FIR:कुत्ते की मौत के बाद बढ़ा विवाद; लड़ाई का वीडियो हुआ था वायरल

फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ गुरुवार FIR दर्ज की गई है। डबुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर करीब दस लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पशु संरक्षण संस्था पीपल फॉर एनिमल्स की महिला सदस्यों के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पांच साल से काम कर रही टीम NGO की सदस्य हर्षिता ने बताया कि नगर निगम की ओर से उनकी संस्था को शहर में आवारा कुत्तों की सुरक्षा, देखभाल और नसबंदी का काम दिया गया है। उनकी टीम पिछले करीब पांच साल से यह काम कर रही है। सोमवार को नगर निगम की गाड़ी नेहरू कॉलोनी में 3 नंबर पुलिया के पास से गुजर रही थी। पीटने से कुत्ते की मौत हुई थी इस दौरान कर्मचारियों ने देखा कि कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी से मार रहे हैं। इसकी जानकारी NGO टीम को दी गई। सूचना मिलने के बाद हर्षिता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। टीम के साथ धक्का-मुक्की की थी हर्षिता का कहना है कि जब उनकी टीम ने इसका विरोध किया तो वहां, मौजूद लोगों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी और बाद में धक्का-मुक्की करने लगे। थोड़ी ही देर में आसपास के घरों से कई लोग बाहर आ गए और करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर उनकी टीम के साथ मारपीट कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *