पलवल में देह व्यापार का भंडाफोड़:11 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाएं बरामद, नकली ग्राहक बनकर छापेमारी, अलग-अलग जगहों पर रेड

पलवल पुलिस ने जिले में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन ओयो होटलों और एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर 13 महिलाओं और 11 पुरुषों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड और मीनारगेट सहित अन्य स्थानों पर स्थित दीप, मयूर, वन स्टार ओयो तथा रॉयल लव गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। बोगस ग्राहक बनकर की छापेमारी छापेमारी के लिए डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लो को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पुलिस टीमों ने बोगस ग्राहक (नकली ग्राहक) तैयार किए और उन्हें 500-500 रुपए के हस्ताक्षरित नोट देकर होटलों में भेजा। जैसे ही होटल प्रबंधकों ने पैसे लेकर महिलाएं उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की, बोगस ग्राहकों ने मिस कॉल के जरिए पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही पुलिस टीमों ने तुरंत छापेमारी की और होटलों से कुल 13 महिलाओं और 11 पुरुषों को हिरासत में ले लिया। नंबरी नोटों के साथ भेजा गया बता दे कि पहले मामले में कार्रवाई के दौरान डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लो की देखरेख में इंस्पेक्टर मुकेश के नेतृत्व में एक टीम ने रॉयल लव गेस्ट हाउस और वन स्टार ओयो होटल पर दबिश दी। यहां एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर नंबरी नोटों के साथ भेजा गया था। 8 महिलाएं और 5 पुरुषों को हिरासत में लिया रॉयल लव गेस्ट हाउस के काउंटर पर अनुप और ओयो होटल के काउंटर पर सौरभ मिले, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। कमरों की तलाशी लेने पर दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इस कार्रवाई में इन दोनों गेस्ट हाउस और ओयो होटल से आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पकड़ी गई महिला को रिहा कर दिया गया होटल मालिकों की मिलीभगत का संदेह पुलिस को होटल मालिकों की मिलीभगत का भी संदेह है। मामले में कैंप थाना पुलिस ने अनुप, राहुल, मनीश व सौरभ सहित अन्य के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सोमपाल के नेतृत्व में कार्रवाई वहीं दूसरी कार्रवाई में कल्याण शाखा पलवल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमपाल के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों के निर्देशन में दीप व मौर्य ओयो होटल में छापेमारी की गई। ओयो होटलों पर पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर नंबरी नोट देकर भेजा और दबिश दी। आरोपियों पर केस दर्ज काउंटरों पर दीप ओयो पर लोकेश व मयूर ओयो पर रणवीर मिले, उन्होंने नंबरी नोट ले लिए। पुलिस टीम ने इशारा मिलते ही दबिश दी। होटल के कमरों में दो महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल से आरोपी ऋषि, लोकेश, कपिल, रणवीर, विनोद कुमार व मिंटू के अलावा पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया। महिला को किया गया रिहा टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। थाने में पूछताछ के बाद मौके से पकड़ी गई महिला को रिहा कर दिया गया। बता दे कि जिला पुलिस के शहर व कैंप थाना पुलिस ने अलग-अलग दो मुकदमें दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। एसपी वरुण सिंगला का कहना है कि इस प्रकार अनैतिक कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, इस प्रकार की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *