पुलिस कस्टडी से पति को छुड़ा ले गई पत्नी:अमृतसर में एक घंटे पहले पकड़ा था, महिला थार लेकर पहुंची, जाम का फायदा उठाया

अमृतसर में पुलिस की कस्टडी से पति को उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में छुड़ाकर ले गई। आरोपी को पकड़े हुए एक घंटे भी नहीं हुआ था कि वह भीड़ और ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की पत्नी थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और उसे बैठाकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी संजय सिंह के खिलाफ करतारपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। यह केस एक एएसआई की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़कर थाने ले जा रही थी पुलिस
पुलिस ने आरोपी को लॉरेंस रोड चौक से पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद टीम संजय को उसी की गाड़ी में गेट हकीमा थाने लेकर जा रही थी। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस टीम को ज्यादा समय भी नहीं हुआ था। जाम में गाड़ी रूकी, दरवाजा खोलकर फरार
जब पुलिस की गाड़ी क्रिस्टल चौक के पास पहुंची तो वहां ट्रैफिक जाम और भीड़ के चलते गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर गाड़ी का दरवाजा खोला और फरार हो गया। पत्नी थार लेकर आई, दोनों फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। वह थार गाड़ी में वहां पहुंची थी। आरोपी जैसे ही गाड़ी से उतरा, पत्नी ने उसे तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाया और मौके से फरार हो गई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *