महेंद्रगढ़ जिले के गांव जाटवास में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गांव में एक पक्ष मंदिर निर्माण का कार्य कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। 12 लोग हुए घायल इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मूर्ति खंडित होने का आरोप विवाद के दौरान मंदिर में रखी मूर्ति के खंडित होने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए नारनौल पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और गांव में तैनात किया गया। पुलिस ने कराया शांत फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।