ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज सोसाइटी में लगी आग:12वें फ्लोर 15वीं मंजिल तक पहुंचीं, तुलसी के पौधे के पास जला था दीपक, पर्दे ने पकड़ी

फरीदाबाद के ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-78 की एक हाईराइज सोसाइटी में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 12वें फ्लोर पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गईं और पूरे टावर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 1203 की बालकनी में तुलसी के पास एक दिया जलाया हुआ था। बालकनी में कॉटन के पर्दे लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि तेज हवा से पर्दा जलते हुए दीपक के संपर्क में आ गया, जिससे पर्दों में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने बालकनी से पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय फ्लैट में रहने वाला परिवार नीचे पार्क में घूमने गया हुआ था। इसी कारण उन्हें शुरुआत में आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। जब आग पूरे फ्लैट में फैल गई और उसकी लपटें गैलरी से बाहर निकलती हुई दिखाई देने लगीं तब आसपास के लोगों को घटना का पता चला। आग की लपटें देखकर घरों से बाहर निकले लोग आग की लपटें देखकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबरा गए। लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकलकर नीचे खुले स्थान पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ऊपर जाकर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। थोड़ी देर बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। उस समय तक आग की लपटें गैलरी से बाहर निकलते हुए 13वें, 14वें और 15वें फ्लोर तक पहुंच चुकी थीं। आग के कारण 13वें फ्लोर की गैलरी में रखा कुछ सामान जल गया, जबकि 14वें और 15वें फ्लोर के फ्लैटों में इतना ज्यादा धुआं भर गया कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि जिस फ्लैट में आग लगी थी वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सोसाइटी में रहने वाले निवासी नीरज चोपड़ा ने बताया कि अचानक गैलरी से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं, जिसके बाद पूरे टावर में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। जलते दीपक से लगी आग बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि फ्लैट में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची इससे पहले फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच चुकी थी और आग बुझाने में जुटी हुई थी करीब करीब 1 घंटे में पूरी तरीके से आग पर काबू पा लिया गया है। बालकनी में रखा हुआ तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया गया था और वहां पर लगे पर्दे में आग लगी थी जिससे पूरे घर में आग फैल गई घर का सारा सामान परिवार का जल चुका है हालांकि इसमें जाने नुकसान नहीं है।
यहां देखें फोटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *