इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर अब दुनियाभर में गैस और तेल की किल्लत शुरू हो गई है। पंजाब में भी इसका असर अब दिखना शुरू हो गया है। बठिंडा के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पेट्रोल पंप मालिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बठिंडा के बाल रोड पर स्थित ‘बंसल क्वालिटी फ्यूल’ नामक पंप पर डीजल कल से ही पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, पेट्रोल आज थोड़ी मात्रा में उपलब्ध है। डिपो से नहीं हो रही ईंधन की आपूर्ति पंप मालिक विनोद बंसल ने बताया कि डिपो से ईंधन की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पंप मालिकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डीसी से ईंधन उपलब्ध कराने का आग्रह बंसल ने बठिंडा प्रशासन और डीसी राजेश धीमान से मांग की है कि वे इस स्थिति पर तुरंत ध्यान दें। उन्होंने डिपो अधिकारियों से बात कर पंपों पर तत्काल ईंधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। इसका तुरंत निवारण किया जाना चाहिए।