9 कोच को सरकार ने की 1.22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

चंडीगढ़ | राज्य सरकार ने खेल उपलब्धियों के लिए 9 योग्य कोचों को भी सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके लिए अलग से बजट प्रावधान किया गया है, जो “स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स एंड इंसेंटिव स्कीम’ के तहत जारी होगा। इन कोचों को 1.22 करोड़ रुपए की राशि सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। यही नहीं, सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के खेल विभाग ने जिला सिरसा के 390 अनुसूचित जाति खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के रुपए में 1 करोड़ 10 लाख 4 हजार रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *