मंडियों में कष्ट निवारण केंद्र स्थापित करेगी इनेलो: अभय

चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल थे। अभय चौटाला ने कहा कि कहा कि 12 मार्च को सीएम ने आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इनेलो 30 मार्च को पानीपत में बैठक कर किसानों के लिए रणनीति बनाएगी और मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित करेगी। सीएम द्वारा गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी ना होने के बयान पर अभय ने कहा कि सीएम को सब मिल रहा है। प्रदेश में गैस के लिए लाइनें लगी है और पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *