40 साल की महिला को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार:4 बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी, बोले- मम्मी प्लीज वापस आ जाओ

गोरखपुर में एक 40 साल की महिला को अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर 28 साल के बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दोनों को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। 10 दिन बाद 28 मार्च को पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला। थाने में बच्चों ने करीब 2 घंटे तक महिला को घर चलने के लिए मनाया। रो-रोकर कहा- मम्मी वापस घर चलो। इसके बाद महिला वापस बॉयफ्रेंड को छोड़कर पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित वापस घर भेजा। पूरा मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है। महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी। अब जानिए पूरा मामला… कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की 40 साल की महिला की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से मुलाकात हुई। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने को तैयार हो गई। एक दिन अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गई। परिवार वालों की जब पता चला तो घर में हड़कंप मच गया। बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी सभी ने मिलकर महिला को खोजने की कोशिश। फोन लगाने पर भी नहीं लग रहा था। करीब 10 दिन बाद यह पता चला कि वह महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीपीगंज क्षेत्रमें एक किराए के मकान में रह रही है। घर ढूंढते हुए शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की, लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के सामने 2 घंटे हुई पंचायत इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया। पंचायत के दौरान बच्चों ने रो-रोकर मां से घर से चलने के लिए कहा। लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया- महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है। वह प्रेमी को छोड़कर अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार है। ————- ये भी खबर पढ़ें- छात्र को 5 लड़कों ने पकड़ा, 3 ने चाकू मारा:बरेली में आंतें बाहर आईं; दोस्तों के बीच समझौता कराने गया था, हत्या कर दी बरेली में 12वीं के एक छात्र की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र घर पर खाना खा रहा था, दोस्त उसे बुलाकर ले गए। घर से करीब 400 मीटर दूर दोस्तों के 2 गुटों में चल रहे विवाद का समझौता कराने लगा। तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *