मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में हंगामा हो गया। महाराज सूरजमल की प्रतिमा की फाउंडेशन वॉल से जाट शब्द हटाने पर लोग भड़क गए। संसद में आए बिरादरी के लोग धरने पर बैठकर हंगामा कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पुलिस, प्रशासनिक सिस्टम जानबूझकर हमारे समाज को नकार रहा है। हमारे महाराजा श्री का अपमान किया जा रहा है। इसलिए इरादतन प्रतिमा के नीचे जो जाट शब्द लिखा था। उसको रातोंरात हटवाया गया है। हम इस तरह अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि जाति सूचक शब्द नहीं लिखा जाएगा। हालांकि ये हंगामा कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ। भगवंत सिंह मान सहित तमाम अतिथि वापस जा चुके हैं। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनिवाल सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्हें महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण करना था। जैसे ही भगवंत मान प्रतिमा का अनावरण करने जाने लगे तो अचानक भीड़ टूट पड़ी। इससे भगवंत मान आगे नहीं बढ़ पाए। वह बिना अनावरण के ही वापस लौटे। संबोधन दिया। भगवंत मान ने कहा- नेताओं ने जीते जी अपनी मूर्तियां लगा लीं, लेकिन देश की आजादी में अपनी जान गवाने वाले क्रांतिवीरों, शूरवीरों को भुला दिया। आजादी के झूठे नेता कुर्सियां लेकर बैठ गए, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह फूल ही बनकर रह गए। जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कहा- आने वाले एक से दो सालों में देश के सभी जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करेंगे। इससे समाज को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने में मदद मिलेगी। भगवंत मान के जाने के बाद मुजफ़फरनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे भाजपा नेता संजीव बालियान ने महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। संसद में यूपी समेत 5 राज्यों से हजारों लोग पहुंचे। NH-58 पर ट्रैक्टरों पर लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए चलते रहे। पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गईं। काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। तस्वीरें देखिए…
मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए