कौशांबी में अवैध तमंचे के साथ युवक की फोटो:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तमंचा-कारतूस बरामद कर भेजा जेल

कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो साझा की थी। पुलिस ने इस वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। संदीपन घाट थाना पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सोखदा गांव निवासी आकिब पुत्र महफूज अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी आकिब को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *