बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पवन ने काजल राघवानी को गले लगाया, बक्सर सांसद ने PM को लिखी चिट्ठी, ट्रक ने मारी पुलिस जीप में टक्कर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी है। बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जमुई की सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने टॉप किया है। वहीं, सीवान में प्राइवेट स्कूल बस के ड्राइवर ने अपने स्कूल की पांचवीं की छात्रा (12) से रेप किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मैट्रिक में 81.79% छात्र पास, दो छात्राएं बनीं टॉपर बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जमुई की सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने टॉप किया है। 98.4% मार्क्स के साथ दोनों छात्रा फर्स्ट रैंक लाई हैं। बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने 489 नंबर लाकर स्टेट में सेकेंड टॉप किया है। जबकि थर्ड टॉपर में दो स्टूडेंट्स हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. ज्योति सिंह ने कहा-किसकी बातों में आ गए भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को इस मामले में सुनवाई थी। पवन सिंह कोर्ट पहुंचे लेकिन ज्योति सिंह सुनवाई में शामिल नहीं हुईं। पवन सिंह कोर्ट में साफ तौर पर कहा है, ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. स्कूल बस ड्राइवर ने 5वीं की छात्रा से किया रेप सीवान में प्राइवेट स्कूल बस के ड्राइवर ने अपने स्कूल की पांचवीं की छात्रा (12) से रेप किया। फिर जख्मी हालत में उसे खेत में ही मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गया। इस हैवानियत के बाद बच्ची की हालत गंभीर है। खून ज्यादा बह चुका है। ब्लीडिंग रोकने के लिए सीवान सदर अस्पताल की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन किया। टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर बताई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है, पूरी खबर पढ़ें 4. ‘देश की रक्षा के लिए भेजा, संदूक में वापस आया’ ‘’बेटे को मैंने देश की सुरक्षा के लिए 25 साल पहले घर से भेज दिया था। अब तक सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि जिस बेटे को मैंने मां भारती की सेवा के लिए भेजा था, वो एक दिन मेरे ही सामने लकड़ी की संदूक में घर आएगा। एक साल पहले ही सुमन के पापा मुझे छोड़ गए थे, अब बेटे ने भी साथ छोड़ दिया। मुझे गर्व है कि मैं जवान की मां हूं, जिसने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पूरी खबर पढ़ें 5. जदयू में निशांत को सीएम बनाने की उठी मांग बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। इस बीच जेडीयू विधायक श्याम रजक ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। वे पढ़े-लिखे हैं और इंजीनियरिंग की डिग्री भी रखते हैं। श्याम रजक ने साफ किया कि, मुख्यमंत्री पद का फैसला NDA स्तर पर होगा और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में NEET छात्रा को न्याय दिलाने के लिए धरना पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा से रेप-मौत मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को गर्दनीबाग धरनास्थल पर पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया। धरने में पीड़िता के माता-पिता, मामा समेत करीब 100 लोग शामिल हुए। इस दौरान पीड़िता की मां ने CBI जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘अब उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं रहा। परिवार को ही परेशान किया जा रहा है, मुझे बस अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए।’ पूरी खबर पढ़ें 7. पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, गड़ी पलटी गोपालगंज में गश्ती पर निकली पुलिस जीप को एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास हुई। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद फारूक और सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नगर थाने की पुलिस टीम अपनी नियमित रात्रि गश्ती पर थी। पूरी खबर पढ़ें 8. दलदली रोड में धू-धूकर जली बिल्डिंग राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित दलदली रोड में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब प्रेम कुमार नाम के शख्स के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आसपास के दुकानदार और घर मालिक अपने-अपने घरों से भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पूरी खबर पढ़ें 9. गैस-तेल संकट पर बक्सर सांसद की PM को चिट्ठी बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने वैश्विक ईरान-अमेरिका तनाव के कारण उत्पन्न ईंधन संकट पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि इस संकट का सीधा असर देश के आम जनजीवन पर पड़ रहा है, जिससे कामकाजी युवा, छात्र और श्रमिक विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। सांसद ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि और आपूर्ति पर दबाव के कारण आवागमन महंगा और चुनौतीपूर्ण हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. अशोक चौधरी से मिले कांग्रेस MLA सुरेंद्र कुशवाहा राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान गायब रहने वले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। बता दें कि वोटिंग में गायब रहने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था, ‘एक सीट का मौका था, महागठबंधन के पास दीपक यादव जी से बेहतर उम्मीदवार कौन हो सकता था, वह भी नहीं तो मुकेश सहनी थे, लेकिन उन्हें मौका ना देकर ऐसे वर्ग के व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया, पूरी खबर पढ़ें 11. साजिद के भाई को पटना लेकर आई पुलिस बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद के सौतेले भाई सिंगर जावेद शराफत अली खान को पटना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद जावेद के बेटे के साथ साथ भाई म्यूजिक कंपोजर साजिद अली खान पटना पहुंचे हैं। साजिद ने एक होटल के बंद कमरे में अपने भाई को समझने की कोशिश की और कहा- रुपए वापस कर दो। पूरी खबर पढ़ें 12. चेन स्नैचिंग, बाइक सवार 2 बदमाश फरार मोतिहारी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित महिला की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उन्होंने नगर थाना में दर्ज शिकायत में बताया… पूरी खबर पढ़ें 13. सदर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, CS को आवेदन बक्सर के सदर अस्पताल में शनिवार शाम इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष कुमार झा के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की। डॉक्टर झा ने इस घटना के संबंध में सिविल सर्जन को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर झा ने अपने आवेदन में बताया कि वह इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थे, तभी एक मरीज के साथ आए तीन लोग लाइन तोड़कर पहले इलाज कराने पर अड़ गए। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. स्टेज पर पवन ने काजल राघवानी को गले लगाया खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी पवन सिंह के करीब आ गई हैं। काजल राघवानी और पवन सिंह की कमेस्ट्री स्टेज पर दिखी। दोनों ने जमकर डांस किया। इस दौरान पवन सिंह ने काजल राघवानी को स्टेज पर गले भी लगाया। पवन सिंह ने काजल राघवानी के लिए अपना लोकप्रिय गाना “संवार न गोर बाड़ू हो’ गाया। इस दौरान पवन सिंह ने इशारों हरियाणी एक्ट्रेस अंजलि राघव पर तंज करते हुए कहा… पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *